प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: Claim Rejection के कारण और समाधान

चाहे बारिश ज्यादा हो जाए या फिर सूखा पड़ जाए, नुकसान हमेशा किसान का ही होता है। और इसी नुकसान से बचाने के लिए बनाई गई है फसल बीमा योजना। 

लेकिन कई किसानों की ये एक शिकायत रहती है कि, “क्लेम डाला था… लेकिन वो reject हो गया।”

आखिर ऐसा होता क्यों है? और अगर claim reject हो जाए तो क्या करें? जानते है इस blog में!

फसल बीमा क्लेम रिजेक्ट होने के 7 बड़े कारण

1. समय पर क्लेम दर्ज न करना

अक्सर नियम यही होता है कि नुकसान होने के 72 घंटे (या निर्धारित समय सीमा) के अंदर सूचना दी जाए।  अगर देर से जानकारी दी या claim दर्ज किया जाए तो claim सीधे reject हो सकता है। 

2. गलत या अधूरी जानकारी

  • गलत खसरा नंबर
     
  • गलत फसल का नाम
     
  • गलत बैंक डिटेल
     
  • मोबाइल नंबर का अपडेट न होना

छोटी सी गलती, यानी बड़ा नुकसान!

3. जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी

अगर जमीन का रिकॉर्ड:

  • अपडेट नहीं है
     
  • नामांतरण लंबित है
     
  • किरायेदारी स्पष्ट नहीं है

तो बीमा कंपनी क्लेम रोक सकती है।

4. प्रीमियम कट नहीं हुआ

कुछ मामलों में:

  • बैंक से प्रीमियम कटा ही नहीं
     
  • या समय पर जमा नहीं हुआ

ऐसी स्थिति में किसान को पता भी नहीं चलता कि बीमा सक्रिय नहीं था।

5. सर्वे में नुकसान कम दिखाया गया

बीमा कंपनी की सर्वे टीम यदि:

  • नुकसान कम दर्ज कर दे
     
  • या फसल क्षेत्र कम दिखा दे

तो क्लेम राशि घट सकती है या रिजेक्ट हो सकती है।

6. गलत फसल घोषित करना

अगर आपने बीमा में एक फसल दिखाई है, और खेत में दूसरी फसल बोई है, तो क्लेम अमान्य हो सकता है।

7. आवश्यक दस्तावेज जमा न करना

  • Aadhaar Card
     
  • Bank Passbook
     
  • भूमि रिकॉर्ड
     
  • नुकसान की फोटो

इनमें से कोई भी दस्तावेज अधूरा हुआ तो क्लेम अटक सकता है।

अगर क्लेम रिजेक्ट हो गया है तो अब क्या करें?

1. रिजेक्शन का कारण लिखित में मांगें

सबसे पहले बीमा कंपनी या बैंक से लिखित कारण मांगें।

बिना कारण जाने अगला कदम न उठाएं।

2. दस्तावेज सुधारें और फिर से आवेदन करें

अगर गलत बैंक डिटेल, खसरा नंबर, या रिकॉर्ड अपडेट से जुड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं।

3. जिला कृषि अधिकारी से संपर्क करें

आप ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर, या जिला कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

4. बीमा कंपनी के ग्रिवेंस पोर्टल पर शिकायत

हर बीमा कंपनी का शिकायत निवारण सिस्टम होता है। Online या लिखित शिकायत दर्ज करें।

5. राज्य स्तरीय अपील प्रक्रिया

अगर मामला गंभीर है, तो राज्य स्तर पर अपील की जा सकती है।

आगे क्लेम रिजेक्ट न हो, इसके लिए क्या करें?

✔ बीमा की रसीद संभालकर रखें
✔ फसल बोते समय सही जानकारी दर्ज करें
✔ नुकसान होते ही 72 घंटे में सूचना दें
✔ खेत की photo/video रखें
✔ जमीन रिकॉर्ड अपडेट रखें

Kissan Bharat का नज़रिया

फसल बीमा सिर्फ योजना नहीं, बल्कि किसान का सुरक्षा कवच है।

लेकिन सुरक्षा तभी मिलेगी जब:

  • जानकारी सही हो
     
  • समय पर कार्रवाई हो
     
  • दस्तावेज पूरे हों

याद रखें कि जानकारी की कमी की वजह से अपना हक न छिनने दें।

Kissan Bharat Research Team

Kissan Bharat Research Team

Agricultural Research & Market Intelligence Team

The Kissan Bharat Research Team is a group of content researchers, market analysts, and agricultural industry writers dedicated to providing accurate and unbiased information for Indian farmers. The team researches tractors, farm implements, agricultural technology, financing options, government schemes, and market trends using manufacturer specifications, dealer networks, industry reports, and verified public sources. Their mission is to simplify complex agricultural information and help farmers make informed purchasing and farming decisions.