सब्सिडी के नाम पर हो रही ठगी से सावधान!

आजकल किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं और सब्सिडी देती है, चाहे वह ट्रैक्टर सब्सिडी हो, ड्रिप सिंचाई हो या कृषि उपकरण सहायता। लेकिन जहां फायदा होता है, वहीं ठग भी सक्रिय हो जाते हैं।

ग्रामीण इलाकों में “सब्सिडी दिलाने” के नाम पर किसानों से पैसे ठगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई किसान जल्द लाभ पाने की उम्मीद में धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।

इसलिए जरूरी है कि किसान भाई समय रहते सतर्क रहें और सही जानकारी रखें।

सब्सिडी के नाम पर ठगी कैसे होती है?

ठग अलग-अलग तरीकों से किसानों को निशाना बनाते हैं, जैसे:

  • Phone या WhatsApp पर नकली message
     
  • फर्जी website या link
     
  • Agent बनकर घर-घर संपर्क
     
  • “पहले registration फीस जमा करो” जैसी मांग

ठगी के आम संकेत 

अगर आपको इनमे से कुछ भी दिखे, तो समझ जाए ये खतरे की घंटी है और तुरंत सावधान हो जाएं:

  • बिना आवेदन के सब्सिडी का वादा
  • जल्दी पैसे जमा करने का दबाव
  • निजी खाते में पैसा मांगना
  • संदिग्ध link पर क्लिक करने को कहना
  • आधी-अधूरी सरकारी जानकारी देना

ऐसी सत प्रतिशत मामलों में धोखाधड़ी के संकेत होते हैं।

खुद को कैसे बचाएं? (Practical तरीके)

1. सिर्फ आधिकारिक portal पर ही आवेदन करें

हमेशा सरकारी website या अधिकृत CSC केंद्र से ही आवेदन करें।

क्या करें:

  • URL खुद type करें
     
  • अंजान link पर click न करें

2. किसी agent को cash न दें

असली योजनाओं में:

  • आवेदन शुल्क बहुत कम या शून्य होता है
     
  • भुगतान आधिकारिक माध्यम से होता है

याद रखें “पहले पैसे दो, सब्सिडी दिलवाऊंगा” बोलने वाले agent की बातों मे आना खतरे को बुलाना होता है। 

3. Message और Call की जांच करें

अगर कोई call करके कहे, “आपको ट्रैक्टर पर 50% सब्सिडी मिल रही है”,

तो तुरंत:

  • नंबर verify करें
     
  • कृषि विभाग से पुष्टि करें

4. अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें

कभी भी ये चीजें अंजान व्यक्ति को न दें:

  • आधार की copy
     
  • Bank Passbook
     
  • OTP

OTP साझा करना सीधे बैंक खाते को खतरे में डाल सकता है।

5. स्थानीय कृषि कार्यालय से पुष्टि करें

कोई भी नई योजना सुनें तो:

  • ब्लॉक कृषि अधिकारी से पूछें
     
  • आधिकारिक नोटिस देखें
     
  • गांव के अनुभवी किसानों से सलाह लें

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?

घबराएं नहीं, तुरंत कार्रवाई करें:

  • बैंक को तुरंत सूचित करें
     
  • नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करें
     
  • Cyber Crime portal पर report करें
     
  • कृषि विभाग को जानकारी दें

जितनी जल्दी शिकायत, उतनी ज्यादा recovery की संभावना।

किसान अक्सर कौन-सी गलती कर देते हैं?

  • जल्दी लाभ के लालच में आ जाना
     
  • बिना जांच पैसे भेज देना
     
  • फर्जी link पर click करना
     
  • आधिकारिक स्रोत चेक न करना
     
  • OTP share कर देना

यही छोटी गलतियां बड़े नुकसान में बदल जाती हैं।

Kissan Bharat का नज़रिया

Kissan Bharat मानता है कि आज के समय में जागरूक किसान ही सुरक्षित किसान है।

सरकारी सब्सिडी किसानों की मदद के लिए है, लेकिन गलत जानकारी और जल्दबाजी ठगी का रास्ता खोल देती है।

अगर किसान:

  • जानकारी verify करे
     
  • आधिकारिक पोर्टल इस्तेमाल करे
     
  • और जल्दबाजी से बचे

तो ऐसी ठगी से आसानी से बचा जा सकता है।

Kissan Bharat Research Team

Kissan Bharat Research Team

Agricultural Research & Market Intelligence Team

The Kissan Bharat Research Team is a group of content researchers, market analysts, and agricultural industry writers dedicated to providing accurate and unbiased information for Indian farmers. The team researches tractors, farm implements, agricultural technology, financing options, government schemes, and market trends using manufacturer specifications, dealer networks, industry reports, and verified public sources. Their mission is to simplify complex agricultural information and help farmers make informed purchasing and farming decisions.